Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 15 से...

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 15 से ज्यादा लोग हिरासत में

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में रविवार शाम एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है। जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5, आजाद चौक क्षेत्र की है। जहां दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान एक युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और माहौल बिगड़ गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग इकट्ठा होकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करने लगें। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण होते देख स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दी गई।

मंदिर और मस्जिद आमने-सामने

बता दें घटना स्थल के ठीक सामने मदीना मस्जिद अहले सुन्नत स्थित है। दोनों धार्मिक स्थलों के आमने-सामने होने के कारण पहले भी एहतियात बरती जाती रही है। रमजान माह की शुरुआत के चलते प्रशासन पहले से ही सतर्क था।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मध्य प्रदेश पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर क्षेत्र को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं अधिकारियों के अनुसार 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें से 24 से अधिक उपद्रवियों की पहचान की गई है। वहीं संदिग्ध वाहनों को जब्त किया गया है और आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी है। फिलहाल इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन