Monday, September 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपिटबुल का खौफनाक हमला, छात्र को 16 जगह काटा; हालत गंभीर

पिटबुल का खौफनाक हमला, छात्र को 16 जगह काटा; हालत गंभीर

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक में एक पिटबुल कुत्ते ने 7वीं कक्षा के छात्र ग्रन्थ पर अचानक हमला कर दिया। घर के पास गली में दोस्त से बात कर रहे बच्चे पर हुए इस अचानक हमले में कुत्ते ने उसके हाथ, पैर और शरीर पर 16 जगहों पर नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद निजी अस्पताल से इलाज के बाद फिलहाल बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसका घर पर ही इलाज चल रहा है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 दोस्त के साथ कर रहा था बातचीत 

बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाने वाले पीड़ित छात्र के पिता जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा ग्रन्थ अपनी साइकिल लेकर गली में निकला था। वह घर से कुछ ही दूरी पर एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक ओम का पालतू पिटबुल कुत्ता अचानक घर से बाहर निकला और सीधे ग्रन्थ पर झपट पड़ा।

कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप

पिता जितेंद्र का आरोप है कि पिटबुल उनके बेटे को लगातार काटता रहा, लेकिन कुत्ते के मालिक ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की। बच्चे के रोने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद भीड़ ने कड़ी मशक्कत करके कुत्ते को बच्चे से अलग किया और उसकी जान बचाई। हालांकि, तब तक कुत्ते ने बच्चे के शरीर पर 16 जगह गहरे जख्म दे दिए थे।

ये भी पढ़े:बन्डा शराब कांड में बड़ा खुलासा ,दिल्ली – ग्वालियर से सामान लाकर बनाते थे ‘मौत का ब्रांड’

अस्पताल से रेफर, अब घर पर चल रहा इलाज

हमले के तुरंत बाद परिजन लूलुहान हालत में ग्रन्थ को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए और अब उसका घर पर ही उपचार कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन