Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबंगाल में सत्ता संभालते ही BJP का मेगा एक्शन! दिलीप घोष को...

बंगाल में सत्ता संभालते ही BJP का मेगा एक्शन! दिलीप घोष को गांव, निषिथ को युवा और अग्निमित्रा को महिला शक्ति की कमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में हुई पहली हाई-लेवल मीटिंग में मंत्रियों के बीच विभागों का फाइनल बंटवारा कर दिया गया। नई टीम के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अब फोकस ग्राउंड लेवल गवर्नेंस, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और यूथ कनेक्ट पर रहेगा।

किसे मिला कौन सा विभाग?

दिलीप घोष को मिला ग्रामीण विकास का जिम्मा

भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ पशु संसाधन विकास विभाग सौंपा गया है। माना जा रहा है कि ग्रामीण बंगाल में संगठन और विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

निषिथ प्रमाणिक संभालेंगे युवा और खेल मंत्रालय

युवा चेहरे निषिथ प्रमाणिक को खेल, युवा कल्याण और उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय की कमान दी गई है। सरकार का फोकस अब युवाओं से सीधे जुड़ने और नॉर्थ बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट पर रहेगा।

अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं शहरी विकास विभाग

भाजपा की फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास के साथ अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय दिया गया है। महिला सुरक्षा, वेलफेयर स्कीम्स और शहरी प्रोजेक्ट्स पर उनका रोल अहम माना जा रहा है।

अन्य मंत्रियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • अशोक कीर्तनिया को खाद्य मंत्रालय की जिम्मेदारी
  • क्षुदीराम टुडू को जनजातीय विकास और पर्यटन विभाग
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह विभाग अपने पास रखा

नई सरकार का नया रोडमैप

नई कैबिनेट के गठन के बाद भाजपा सरकार अब प्रशासनिक मशीनरी को तेजी से एक्टिव मोड में लाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही विकास, रोजगार, महिला कल्याण और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े फैसले ले सकती है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन