Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत-वेस्टइंडीज की टीमें आज इंदौर पहुंचीं, कल होलकर स्टेडियम में होगा रोमांचक...

भारत-वेस्टइंडीज की टीमें आज इंदौर पहुंचीं, कल होलकर स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला

इंदौर: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर में क्रिकेट का माहौल बन गया है। दोनों टीमों के शनिवार दोपहर चार्टर्ड विमान से इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम था। रविवार को होलकर स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबले को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा से लेकर दर्शकों की सुविधाओं तक विशेष इंतजाम किए गए हैं।

रांची में हार के बाद वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया

शुक्रवार को रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 250 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऐसे में इंदौर का मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

होलकर स्टेडियम में पहली बार दिखेगा खास लाइट शो

मैच को यादगार बनाने के लिए होलकर स्टेडियम में आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान पहली बार यहां विशेष लाइट एंड साउंड शो भी देखने को मिलेगा।

स्टेडियम में करीब 160 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: NEET परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, संसदीय समिति ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की सिफारिश की

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

भारतीय टीम के ठहरने की व्यवस्था रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज टीम के लिए मैरिएट होटल में की गई है। खिलाड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अलग-अलग पिचें तैयार की गई हैं। हालांकि, शनिवार का अभ्यास सत्र अनिवार्य नहीं रखा गया है।

रविवार को होने वाले मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। स्टेडियम के आसपास क्रिकेट की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें भी सज गई हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन