Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsThe Traitors 2 का फाइनल सस्पेंस खत्म, क्रिस्टल और रिदा ने मारी...

The Traitors 2 का फाइनल सस्पेंस खत्म, क्रिस्टल और रिदा ने मारी बाजी!

मुबंई: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को आखिरकार उसके विजेता मिल गए हैं। गुरुवार को हुए ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने शानदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने ‘ट्रेटर्स’ के रूप में खेलते हुए फाइनल में पहुंची शालिनी पासी और साहिल सलाथिया को मात दी। जीत के साथ क्रिस्टल और रिदा ने कुल 66 लाख रुपये की प्राइज मनी भी साझा की।

आखिरी मौके तक साथ निभाया

ग्रैंड फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा के पास एक ऐसा मौका आया, जब वह रिदा को धोखा देकर अकेले शो की विजेता बन सकती थीं। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने के बजाय अपनी साथी रिदा पर भरोसा जताया और उनके साथ रहने का फैसला किया।

क्रिस्टल के इस फैसले ने फिनाले को और भी रोमांचक बना दिया। उन्होंने आखिरी वक्त तक अपनी पार्टनर का साथ दिया और आखिरकार दोनों ट्रेटर्स की जोड़ी ने मिलकर सीजन की ट्रॉफी जीत ली।

मल्लिका शेरावत के बाहर होने के बाद शुरू हुआ फाइनल मिशन

ग्रैंड फिनाले से पहले मल्लिका शेरावत को ट्रेटर्स ने ‘मर्डर’ कर गेम से बाहर कर दिया। इसके बाद दिलीप ताहिल, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा फिनाले में पहुंचे।

फाइनल मिशन में कंटेस्टेंट्स को ऊंटों पर रखे बैग्स से सोने की ईंटें ढूंढनी थीं। मिशन शुरू होने तक प्राइज मनी 48.40 लाख रुपये थी। कंटेस्टेंट्स ने इस टास्क के दौरान 17.60 लाख रुपये और जोड़ दिए, जिससे कुल प्राइज मनी बढ़कर 66 लाख रुपये हो गई।

इसके बाद हुए ‘सर्कल ऑफ शैक’ में साहिल और दिलीप के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शालिनी भी दिलीप की कुछ टिप्पणियों से नाराज नजर आईं। इसी बीच क्रिस्टल ने बाकी खिलाड़ियों को समझाकर दिलीप को वोट आउट करवा दिया। हालांकि, गेम से बाहर होने तक दिलीप अपनी असली पहचान जाहिर नहीं कर पाए।

‘शक और भरोसा’ ने बदला गेम

फाइनल में पहुंचने वाले चार कंटेस्टेंट्स शालिनी, साहिल, क्रिस्टल और रिदा को आखिरी और सबसे अहम गेम खेलना था।जिसमें सभी के सामने दो विकल्प थे ‘शक’ और ‘भरोसा’। अगर सभी खिलाड़ी ‘भरोसा’ चुनते, तो गेम वहीं खत्म हो जाता। लेकिन किसी एक खिलाड़ी के ‘शक’ चुनने पर गेम आगे बढ़ता और सभी को वोटिंग के जरिए एक खिलाड़ी को बाहर करना पड़ता।

राउंड वोटिंग से बाहर

पहले राउंड: चारों खिलाड़ियों ने ‘शक’ चुना। इसके बाद वोटिंग हुई और साहिल सलाथिया को गेम से बाहर कर दिया गया।

दूसरा राउंड: क्रिस्टल ने रणनीतिक तरीके से ‘भरोसा’ चुना और रिदा ने भी उनका साथ दिया। लेकिन शालिनी ने फिर से ‘शक’ का विकल्प चुना।

इसके बाद एक और वोटिंग हुई। जिसमें शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट किया, जबकि क्रिस्टल और रिदा ने मिलकर शालिनी के खिलाफ वोट किया और शालिनी भी गेम से बाहर हो गईं| आखिर में सिर्फ क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बचीं।

इस तरह दोनों ट्रेटर्स ने एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखते हुए ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और 66 लाख रुपये की साझा प्राइज मनी जीत ली।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन