Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsप्रदेश के 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट आज

प्रदेश के 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट आज

भोपाल। प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे से कर दिया। परिणाम आधिकारिक वेब पोर्टल पर रिजल्ट उपलब्ध है।
विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक www-rskmp-in /result-asp www-rskmp-in/result-asp पोर्टल पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, क्यूआर कोड स्कैन करके भी सीधे रिजल्ट लिंक तक पहुंचा जा सकेगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई है।
इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी, प्रदेशभर के शासकीय, निजी विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के 23 लाख 68 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कक्षा 5वीं में लगभग 12.76 लाख और कक्षा 8वीं में 10.92 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राज्य में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.10 लाख से अधिक शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जांच की गई। इसके बाद सभी अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई, जिससे परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनी।
राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, इस बार परिणाम प्रणाली को अधिक डिजिटल और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट आसानी से देख सकें। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या अनधिकृत लिंक से बचें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन