Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश से रद्द, टीम इंडिया सीरीज नहीं हारेगी

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश से रद्द, टीम इंडिया सीरीज नहीं हारेगी

हैमिल्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। हैमिल्टन में मंगलवार को टॉस तो हुआ, लेकिन लगातार बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा।

 बारिश के कारण मुकाबले को 40-40 ओवर का करने का फैसला लिया गया था, लेकिन मौसम ने खेल शुरू होने का मौका ही नहीं दिया। इस मैच के रद्द होने से टीम इंडिया ने सीरीज में अपनी बढ़त बरकरार रखी है। भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है। अब न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीत भी जाता है, तो सीरीज 2-2 से बराबर होगी। यानी भारतीय टीम अब सीरीज नहीं हार सकती।

ग्राउंड स्टाफ ने रन-अप को भी कवर कर दिया 

हैमिल्टन में फिलहाल खेल शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ ने पिच के साथ-साथ गेंदबाजों के रन-अप वाले हिस्से को भी कवर्स से ढक दिया है। मैदान पर अभी कवर्स हटाने की कोई हलचल नहीं है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि टीम ने मंगलवार को अच्छी प्रैक्टिस की थी। पिच काफी समय से कवर्स के नीचे रही है, इसलिए उसमें नमी हो सकती है। न्यूजीलैंड ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट फिशर को जैकब डफी की जगह टीम में शामिल किया गया है।
भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने की उम्मीद है और टीम पिछले मैचों की अच्छी बातों को दोहराना चाहेगी। भारत ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गिल ने लगातार दूसरी बार टेल्स चुना और टॉस जीत लिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन