Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeदिल्ली एनसीआरपुलिस ग्राउंड में सजी सुरों की महफिल: "ये शाम मस्तानी" में गूंजे...

पुलिस ग्राउंड में सजी सुरों की महफिल: “ये शाम मस्तानी” में गूंजे किशोर कुमार के सदाबहार नगमे

खंडवा। (अब्दुल वहीद खान)

खंडवा की माटी के सपूत, महान गायक किशोर कुमार को समर्पित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह का शुभारंभ हो गया है। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय समारोह के पहले दिन, सोमवार (13 अक्टूबर 2025) को पुलिस ग्राउंड में “ये शाम मस्तानी” नामक विशेष गीत-संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसने यादगार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह की पहली संध्या में, कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार नगमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा पुलिस ग्राउंड सुरों की महफ़िल में डूब गया और यादों का कारवाँ बन गया।

इस संगीत संध्या में स्थानीय किशोर गायकों ने सुगम संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही, इंदौर से आए अनिल शर्मा एवं बैंड ने श्रोताओं के लिए विशेष रूप से किशोर कुमार के सबसे यादगार और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी गौड़ा, सहायक कलेक्टर डॉक्टर कृष्णा सुशीर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भी संगीत संध्या का आनंद लिया।
खंडवा में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह समारोह महान कलाकार किशोर कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिसका मुख्य सम्मान वितरण कार्यक्रम आज (14 अक्टूबर) को होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन