छतरपुर में एक दिन पहले बनी सड़क का ये हाल, हाथ से केक की तरह निकाल फेंका डामर; खुद देखने पहुंचीं विधायक

शेयर करे

छतरपुर। सड़क निर्माण और पैंचवर्क में घोर लापरवाही किस हद तक हो रही है इसका उदाहरण है छतरपुर से तब सामने आया जब बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती सड़क का मुआयना करने पहुंची। एक दिन पूर्व सड़क का पैंचवर्क की गई सड़क उखड़ने लगी तो विधायक ने अधिकारियों और ठेकदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उच्चस्तरीय जांच के बाद कठोर कार्रवाही की मांग की है।
ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारी सरकारी कामों में किस कदर लापरवाही बरत रहे हैं यह किसी से छिपा नहीं है। दरअसल, छतरपुर में एक दिन पहले बनी सड़क का ये हाल है कि हाथ से ही सड़क का डामर पापड़ की तरह उखड़ रहा है।
छतरपुर में घटिया सड़क निर्माण देख भड़के लोग
बड़ामलहरा अनुभाग में बमनोरा से हीरापुर जाने वाली सड़क पर पैचवर्क में लापरवाही उजागर होने पर विधायक रामसिया भारती नाराज हो गईं। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। विधायक फोन करके कहा कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी तो उसने जवाब दिया कि काम कराना हो कराओ, फालतु के आरोप न लगाएं। जिसके बाद विधायक का पारा और चढ़ गया।
सड़क मरम्मत का ठेका छतरपुर के ठेकेदार सुभाष पांडे को दिया गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि मटेरियल भरपूर मात्रा में दिया जा रहा है, लेकिन इसकी सही मॉनिटरिंग जमीनी स्तर पर नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि जब ठेकेदार से बात की गई, तो उसने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि आपको डलवाना हो तो डलवाओ। इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया।
ठोस कार्रवाही का दिया भरोसा
विधायक भारती ने सरकार और विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो जनता का भरोसा टूटेगा। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता के आरोप लगाए हैं।