Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से चल...

भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से चल रहा आंदोलन खत्म, पुलिस एक्शन पर भी कार्रवाई;सरकार ने मानी मांग, स्टाइपेंड में 50% बढ़ोतरी

भोपाल:स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने डॉक्टरों की मांग मान ली है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के मुताबिक इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें 21 हजार 500 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

पुलिस एक्शन पर भी फैसला, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार ने कदम उठाया है। छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान किया।

ओपीडी बंद रही, ऑपरेशन भी हुए प्रभावित

आंदोलन के चलते बुधवार को हमीदिया अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को संभाला। वहीं सामान्य दिनों में होने वाले 40 से अधिक ऑपरेशनों की तुलना में बुधवार को सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए। अब आंदोलन खत्म होने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, बढ़ा हुआ स्टाइपेंड कब से लागू होगा, इस पर अभी नजर बनी हु

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन