Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsइंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू, मोहन भागवत समेत 408...

इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू, मोहन भागवत समेत 408 पदाधिकारी हुए शामिल

इंदौर: जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। सोमवार को डेली कॉलेज में शुरू हुई इस बैठक में संघ के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह मौजूद हैं। इसके अलावा देशभर से करीब 408 प्रमुख पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं।

संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा

4 नवंबर तक चलने वाली इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। संघ ने पिछले एक साल में देशभर में 13 हजार से अधिक नई दैनिक शाखाएं जुड़ने की जानकारी दी है।

इसके साथ ही 65 हजार से ज्यादा हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। बैठक में इन आयोजनों से मिले अनुभवों के आधार पर आगे की गतिविधियों की दिशा तय की जाएगी।

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ के 11 क्षेत्र और 46 प्रांतों से संघचालक, सह संघचालक, कार्यवाह, सह कार्यवाह, प्रचारक और सह प्रचारक शामिल हुए हैं। अंतिम दिन विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी और आंकड़े साझा किए जाएंगे।

भागवत के विदेश प्रवास के अनुभवों पर होगी चर्चा 

बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के विदेश प्रवास और वहां मिले अनुभवों पर भी चर्चा होगी। शताब्दी वर्ष के संदर्भ में अगस्त और सितंबर में वे अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां के प्रमुख लोगों से संवाद किया और विभिन्न सम्मेलनों में विचार रखे।

 भागवत ने वहां हिंदुत्व की सही अवधारणा और भारत की उस दृष्टि को सामने रखा, जिसमें दुनिया के सभी लोग एक साथ सुखपूर्वक रह सकते हैं। भारत की शक्ति बढ़ने का उद्देश्य दुनिया का कल्याण होना चाहिए, इस विचार को भी उन्होंने प्रमुखता से रखा।

ये भी पढ़ें: इजराइल में सरकार गठन की कवायद तेज: नेतन्याहू आइजनकोट के साथ गठबंधन को तैयार

RSS बैठक के प्रमुख एजेंडे

  • पंच परिवर्तन: सामाजिक समरसता, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य को समाज में लागू करने की योजना बनेगी।
  • शाखा विस्तार: पिछले दो वर्षों के प्रयासों की समीक्षा होगी। शाखाओं को अधिक स्थानों तक पहुंचाने और मजबूत करने पर मंथन।
  • सरसंघचालक के विजयादशमी उद्बोधन में उठाए गए समसामयिक विषयों पर भी चर्चा।
  • तीन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर वक्तव्य जारी होंगे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन