Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअक्टूबर से बदल जाएंगे जेब से जुड़े 3 बड़े नियम, LPG सब्सिडी...

अक्टूबर से बदल जाएंगे जेब से जुड़े 3 बड़े नियम, LPG सब्सिडी रुकेगी, FD पर नया सिस्टम और PUC नहीं तो 10 हजार का झटका

नई दिल्ली: सितंबर खत्म होते ही 1 अक्टूबर से कई बड़े नियम बदल रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा| LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी होगा वरना सब्सिडी बंद हो जाएगी, बैंक FD में 3 करोड़ से ज्यादा की रकम को बल्क FD माना जाएगा और एक जैसी FD पर हर ब्रांच में एक जैसा ब्याज मिलेगा, SBI में 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर चार्ज लगेगा, तो वहीं बिना PUC के गाड़ी चलाने पर 10 हजार तक का चालान और पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा, साथ ही प्रॉपर्टी रजिस्ट्री और AC-फ्रिज जैसे होम अप्लायंसेज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

LPG सब्सिडी के लिए जरूरी होगा Authentication

एक अक्टूबर से लागू होगा LPG गैस का नया नियम, सब्सिडी चाहिए तो घर बैठे तुरंत करें ये काम - lpg gas booking subsidy aadhaar card authentication mandatory rules changed from 1

सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों के लिए Biometric Aadhaar Authentication जरूरी हो सकता है। जिन ग्राहकों ने इसे पूरा नहीं किया है, उन्हें 1 अक्टूबर से सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है।

हालांकि, इससे गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा और सिलेंडर की डिलीवरी भी जारी रहेगी। Authentication नहीं होने पर ग्राहक को बाजार कीमत पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। यह प्रक्रिया OMC के मोबाइल ऐप, गैस एजेंसी या सिलेंडर डिलीवरी के समय पूरी की जा सकती है।

FD के नियम में बदलाव

RBI changes the rules related to FD, now less interest will be available if money is not withdrawn after maturity

बैंकों की Fixed Deposit(FD) को लेकर भी बदलाव होने जा रहा है। नए नियम के तहत एक ही तारीख पर जमा की गई समान राशि के लिए ब्याज दरों में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Small Finance Banks को हर दिन सुबह 10 बजे तक अपनी वेबसाइट पर FD Interest Rates की जानकारी अपडेट करनी होगी। इसका मकसद ग्राहकों को ब्याज दरों की साफ जानकारी देना है।

SBI से चार बार कैश निकालना फ्री

बार-बार कैश निकालना पड़ेगा महंगा! इस बैंक ने ATM से पैसे निकालने पर लगाया चार्ज, जानिए कितनी ढीली होगी जेब

SBI के Basic Savings Bank Deposit Account वाले ग्राहकों के लिए भी नियम बदलने की बात कही गई है। इसके तहत महीने में चार बार Cash Withdrawal मुफ्त रहेगा। इसके बाद प्रत्येक निकासी पर ₹15 के साथ लागू GST देना होगा।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नियम

Birth-Death Certificate: 21 दिनों में जरूर बनवा लें जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, नहीं तो लगेगी पेनल्टी - Late Birth and Death Registration to Attract Fine

जन्म या मृत्यु के 21 दिनों के अंदर Registration कराने पर सामान्य प्रक्रिया के तहत प्रमाण पत्र मिल सकेगा। इसमें देरी होने पर Late Fee और Affidavit जैसी अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

ज्यादा देरी होने पर संबंधित अधिकारी या मजिस्ट्रेट की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए Birth और Death Registration समय पर कराना जरूरी होगा।

NPS में हेल्थ से जुड़ी नई सुविधा

Nps निवेशकों को दोहरा लाभ:अब पेंशन के साथ मिलेगा स्वास्थ्य बीमा, Pfrda जल्द शुरू करेगा स्वास्थ्य पेंशन योजना - Dual Benefits For Nps Investors: Pfrda To Launch Health ...

NPS Subscribers के लिए ‘NPS स्वास्थ्य’ नाम से नई योजना शुरू होने की उम्मीद है। इसमें Retirement Savings के साथ Healthcare से जुड़े फायदे देने की बात कही गई है।

योजना में NPS स्वास्थ्य अकाउंट के साथ अलग Super Top-up Health Insurance Policy की सुविधा मिल सकती है। इसे 1 अक्टूबर 2026 से शुरू किए जाने की उम्मीद है।

NRI से प्रॉपर्टी खरीदना होगा आसान

NRI Property Purchase Tax: NRI की प्रॉपर्टी खरीदना होगा पहले से ज्यादा आसान, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम

NRI Seller से प्रॉपर्टी खरीदने वाले Resident Individual और HUF को TDS से जुड़ी प्रक्रिया में राहत मिलने वाली है। नए नियम के तहत ऐसे खरीदारों को TAN लेने की जरूरत नहीं होगी। वे PAN के जरिए TDS काटकर इसकी जानकारी दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें: डीजल Export पर रोक लगाएंगे Donald Trump? भारत को मिल सकता है नया मौका, दुनिया में बढ़ सकती हैं कीमतें

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन