Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक, तेज बहाव के बीच...

कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक, तेज बहाव के बीच NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

छिंदवाड़ा:जिले के कुकड़ीखापा जलप्रपात में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र से घूमने पहुंचे तीन युवक झरने के बीच फंस गए। लगातार बारिश के चलते जलप्रपात में पानी का बहाव काफी तेज है। करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिर रहे पानी और फिसलन भरी चट्टानों के बीच युवकों तक पहुंचना राहत एवं बचाव दल के लिए चुनौती बना हुआ है।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र से आए तीन युवक कुकड़ीखापा झरने पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और वे ऐसी जगह पर फंस गए, जहां से सुरक्षित बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया गया।

ये भी पढ़े:बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ पत्रकारों में नाराजगी, छवि खराब करने का लगाया आरोप

NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची

बताया जा रहा है कि झरने में इस समय पानी का दबाव काफी अधिक है। ऊंचाई से गिरते पानी के कारण आसपास की चट्टानें भी बेहद फिसलन भरी हो गई हैं। ऐसे में बचाव दल को बेहद सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ रहा है। युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल NDRF और स्थानीय बचाव दल की नजर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। उनके सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और युवकों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन