Sunday, November 15, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsधार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 22 घायल; 7...

धार में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 22 घायल; 7 की हालत गंभीर

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में सावन के आखिरी सोमवार को कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। निसरपुर क्षेत्र के कडमाल के पास स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 10 से 12 फीट नीचे पुलिया में जा गिरी।

हादसे में 22 कांवड़ियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े   भाजयुमो नेता एवं पत्रकार “ टोपराम पटले ” पर रंगदारी का केस दर्ज !

कोटेश्वर से जल लेने जा रहे थे कांवड़िए

बता दे कि हर साल की तरह इस बार भी कांवड़िए भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कोटेश्वर से जल भरने जा रहे थे। इसी दौरान कडमाल के पास ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक के नियंत्रण खोने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर तोड़कर पुलिया के नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और अन्य लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिया के नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन