Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली में दर्दनाक हादसा:3 मंजिला बिल्डिंग ढही; मलबे में कई लोग दबे,...

दिल्ली में दर्दनाक हादसा:3 मंजिला बिल्डिंग ढही; मलबे में कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली:देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दिल्ली में 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई है। भारी बारिश के बीच दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के बाद मलबे में कई लोग दब गए हैं। हालांकि 4 से 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। हादसे के पीछे भारी बारिश को कारण माना जा रहा है। बारिश के कारण नींव कमजोर होने के कारण बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 PM बजे साउथ-वेस्ट दिल्ली में सत्य निकेतन के पास बिल्डिंग गिरने का अलर्ट मिला। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आसपास की दूसरी बिल्डिंगों को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है।

मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका

जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में एक पीजी चल रहा था जिसकी वजह से मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मलबा हटाने और लोगों को निकालने में जुटे हैं। आरके पुरम के विधायक अनिल शर्मा ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी दी की राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि इस मलबे में कई बच्चे दबे हैं जो कि दुखद है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन