नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार खिलाफ ‘सीजेपी प्रोटेस्ट 2.0’करने का ऐलान किया है। हालांकि इस बीच सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की भी मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।
दिल्ली हाईकोर्ट आज आपराधिक रिट याचिका पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने के राजी हो गई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट करने के लिए कहा है।
महिला ने पीएम की तस्वीरों को एडिट करने का लगाया था आरोप
दरअसल एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्टिविस्ट सौरव दास, संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और रत्ना सिंह पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उसकी AI-जनरेटेड तस्वीरों को एडिट करके फैलाने का आरोप लगाया है। महिला ने कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में FIR पहले ही दर्ज हो चुकी है और महिला अब इन तस्वीरों को हटवाना चाहती है।
ये भी पढ़ें:किरनापुर कांड में नया मोड़: पीड़िता का गर्भपात, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; 4 पर FIR
महिला ने पुलिस सुरक्षा की मांग की
महिला ने याचिका में आरोप लगाया है कि महिला की मॉर्फ की गई तस्वीरें कुछ पोर्न वेबसाइटों पर भी अपलोड और शेयर की गई। महिला द्वारा दाखिल याचिका के मुताबिक मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद साइबर अथॉरिटी ने कंटेंट हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की। महिला ने दावा किया है कि डीपफेक तस्वीरें अभी भी इंटरनेट पर वायरल हैं और उन्हें रेप की धमकियां और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
याचिका में महिला ने कोर्ट से पुलिस सुरक्षा देने की भी मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया और पोर्न वेबसाइटों से आपत्तिजनक तस्वीरों और डीपफेक कंटेंट को तुरंत ट्रेस कर ब्लॉक करने और हटाने की मांग की है।

