Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला...

मंदसौर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला और बच्ची की मौत; 19 घायल

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दलोदा थाना क्षेत्र के लखमा खेड़ी गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई। हादसे में महिला मजदूर और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रॉली के नीचे दबे मजदूर

बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में रतलाम जिले के रोटी क्षेत्र के मजदूर सवार थे। वे रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम से लौटकर उज्जैन जा रहे थे। लखमा खेड़ी के पास ट्रक की टक्कर से ट्रॉली पलट गई और कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही दलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें :  रायसेन के अमरावती गौशाला में गौवंश की मौत,विश्व हिंदू परिषद ने की चारा-इलाज की जांच की मांग

बसंती बाई और प्रियंका की मौत

हादसे में बसंती बाई और 6 वर्षीय प्रियंका की मौत हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम एकता जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और 19 घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन