Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली में बवाल! क्या अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं?

दिल्ली में बवाल! क्या अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं?

नई दिल्ली: सोमवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों ने जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी संसद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के करीब तक पहुंच गए, जिसके बाद पूरे संसद परिसर की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई और मुख्य गेट बंद कर दिए गए।

बता दें प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती रही। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए है।

दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया कि उसके संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। राजधानी में बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय भी पूरी तरह सक्रिय हो गया।

यह भी पढ़ें-

लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, क्या CJP बनी वजह ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें संसद की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। संसद मार्ग, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, अर्धसैनिक बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन