नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा बुधवार को भी जारी रहा। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष ने उठाए चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज के मुद्दे
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष की मांग थी कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार जवाब दे। विपक्षी सांसदों ने इन मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए सदन में विरोध दर्ज कराया।
ये भी पढ़े
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री से की मुलाकात
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले किरेन रिजिजू
संसद में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने की कोशिश के तहत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। बैठक का उद्देश्य सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सहमति बनाने का प्रयास बताया जा रहा है।
बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने कहा,’हमारी अच्छी चर्चा हुई है और मुझे उम्मीद है कि इसका सकारात्मक नतीजा निकलेगा।’
सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ा गतिरोध
मानसून सत्र में कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष जहां अलग-अलग मामलों पर सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि संसद में चर्चा के जरिए मुद्दे उठाए जाने चाहिए।
संसद की कार्यवाही पर पड़ा असर
लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण संसद के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनाने की कोशिशों के बावजूद कई मुद्दों को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

