Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपटना में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने 10 वाहनों...

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने 10 वाहनों में लगाई आग

पटना: बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को भी रोका

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीड़ ने रोक दिया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।

ये भी पढ़े

झारखंड भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों को दिया मदद का भरोसा

पुलिस गाड़ियों समेत कई वाहनों में लगाई आग

गुस्साई भीड़ ने पुलिस की दो गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया गया।प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की भी सूचना सामने आई है। हालात को देखते हुए मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात की गई है।

ASP बोले- स्थिति नियंत्रण में, करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

मौके पर पहुंचे ASP राज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान युवक मनीष कुमार बस की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद जमा हुई भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व शामिल हो गए और उन्होंने वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

ASP ने कहा कि भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस अब हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन