Wednesday, August 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजेगा 'वंदे मातरम्', 150...

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 150 साल पूरे होने पर होगा विशेष आयोजन

नई दिल्ली: इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा। वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसे विशेष रूप से शामिल किया गया है।

रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर केंद्रित रहेगी।

ये भी पढ़े

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने मांगा अमित शाह से जवाब

‘वंदे मातरम्’ के गायन से होगी समारोह की शुरुआत

रक्षा सचिव के मुताबिक, इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान होगा। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर लाल किले के ऊपर से पुष्प वर्षा भी करेगा।

युवाओं पर रहेगा खास फोकस

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवा शक्ति को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। आरके सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देश के विकास में युवाओं के योगदान के साथ-साथ उन्हें इस विकास का लाभ मिलने पर भी जोर दिया जाएगा।

देशभर से शामिल होंगे युवा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं की भागीदारी होगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

युवाओं की ऊर्जा, नए विचारों और तकनीकी क्षमता को देश की प्रगति से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन