दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। जो खुद को सफल व्यापारी बताकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। बता दें पहले आरोपी स्वयं को अविवाहित बताकर महिलाओं से संबंध बनाता था और फिर शादी के नाम पर बड़ी रकम हड़प लेता था। इस मामले पर पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस नें महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात से दबोच लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
आरोपी की बैकग्राउंड
जानकारी के अनुसार आरोपी बीरेंद्र सोलंकी पहले से चार शादियां कर चुका था । कुछ रिपोर्ट्स में यह दुर्ग वाली को तीसरी या चौथी शादी बता रहा हैं और उसके बच्चे भी हैं। एक रिपोर्ट में तो यह भी बताया गया कि- इसके जुड़वा बच्चे भी है और बड़ा बेटा 35 साल का है, तो वही दूसरी से तीन बच्चे है।
सूत्रों अनुसार आरोपी की कुल ठगी की रकम करीब 32 लाख रुपये से लेकर 45 लाख रूपए तक बताई जा रही है। आरोपी महिलाओं से रूपए के साथ साथ उनकी ज्वेलरी लेकर भी फरार हो जाता था।


