सिल्वरस्टोन: मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में थलापति की एंट्री से उस वक्त रोमांच और बढ़ा गया, जब सुपरस्टार अजीत कुमार को रेसिंग ट्रैक पर देखने के लिए थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी वहां पहुंचे। विजय ने रेस की शुरुआत के मौके पर हरी झंडी दिखाई, ऐसे में सिल्वरस्टोन में दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें लगने लगी हैं।
दरअसल, विजय और तृषा कृष्णन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक लंबे समय से पसंद करते रहे हैं। वहीं, इस पूरे कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण अजीत कुमार की रेस रही, जिन्हें देखने के लिए फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी वहां पहुंचे थे। विजय की मौजूदगी ने इस स्पोर्टिंग इवेंट को मनोरंजन जगत में भी सुर्खियों में ला दिया।
विजय और तृषा को लेकर पहले भी होती रही चर्चा
विजय और तृषा कई मौकों पर साथ दिखाई दे चुके हैं। दोनों की नजदीकियों को लेकर लंबे समय से अफेयर की अटकलें लगती रही हैं, हालांकि दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
इसी बीच विजय की पत्नी संगीता का मामला भी चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 2023 में तलाक के लिए याचिका दायर की थी और वैवाहिक रिश्ते में गंभीर मतभेद होने की बात कही थी। बाद में उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली। ऐसे में विजय और तृषा का एक बार फिर एक ही कार्यक्रम में दिखाई देना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़े : BRICS समिट में राहुल-प्रियंका संग मलेशियाई PM की मुलाकात
रेस में 38वें स्थान पर रही अजीत की टीम
सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की टीम Ajith RedAnt by Virage ने दो घंटे की रेस पूरी की। अजीत और फ्रांसीसी रेसर रोमेन वोज्नियाक की जोड़ी 38वें स्थान पर रही। उनकी कार विजेता से तीन लैप पीछे रही और टीम इस रेस में कोई अंक हासिल नहीं कर सकी।
फिल्मों के साथ मोटरस्पोर्ट में सक्रिय अजीत कुमार पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल रेसिंग इवेंट्स में लगातार हिस्सा ले रहे हैं।

