Thursday, September 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsशराब दुकान पर ग्रामीणों का धावा, शराब और सामान फूंका; जमकर मारपीट

शराब दुकान पर ग्रामीणों का धावा, शराब और सामान फूंका; जमकर मारपीट

टीकमगढ़:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास गांव में आबकारी विभाग की शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान पर धावा बोलकर जमकर तोड़फोड़ की, शराब की बोतलों को नष्ट किया और दुकान का अन्य सामान आग के हवाले कर दिया। विरोध कर रहे दुकान के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।

ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और आगजनी

बम्होरी खास में संचालित शराब दुकान से आसपास के लोग और महिलाएं लंबे समय से परेशान थे। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर दुकान पर पहुंचे। भीड़ ने दुकान के अंदर घुसकर शराब की पेटियों व बोतलों को बाहर फेंककर नष्ट किया और फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान में आग लगा दी।

ये भी पढ़े:राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 7 हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार, 22-23 सितंबर को दाखिल करने की तैयारी

कर्मचारियों के साथ मारपीट,पुलिस पहुंची मौके पर

शराब दुकान पर मौजूद सेल्समैन और अन्य लोगों ने विरोध किया, तो आक्रोशित भीड़ ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने नुकसान का जायजा लेने के साथ ही उपद्रवी तत्वों और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन