Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsडबरा में मारपीट के वायरल वीडियो से मचा बवाल, पुलिस की कार्रवाई...

डबरा में मारपीट के वायरल वीडियो से मचा बवाल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

डबरा: ग्वालियर जिले के डबरा में दो दिन में मारपीट के तीन वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। शहर के अलग अलग स्थानों के ये वायरल वीडियो हैं, हालांकि पुलिस ने तीनों ही मामले में फरियादी की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट

पहला मामला श्रीराम कॉलोनी में कोचिंग सेंटर के बाहर का है, जहां छात्रों के आपसी विवाद में मारपीट हुई एक छात्र बसंत रावत की करीब 10 नाबालिक छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने फरियादी छात्र बसंत की शिकायत पर नक्श शर्मा,नैतिक रावत,आशु गुर्जर,हरेंद्र रावत पर FIR दर्ज करते हुए आरोपी छात्रों को राउंडअप कर कार्यवाही की है।

 एक युवक से 6 से अधिक लोगों ने की मारपीट

दूसरा मामला जवाहर गंज गायत्री मंदिर रोड का है जहां घेराबंदी कर 6 से अधिक युवक एक युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं। मामले में पुलिस का दावा हे कि ये मारपीट भी कोचिंग सेंटर पर हुई मारपीट करने वाले छात्रों द्वारा की गई है। फिलहाल राउंडअप हुए छात्रों से पुलिस की इस मामले को लेकर पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:भोपाल में 3.5 करोड़ की ड्रग जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

अपराधियों में नहीं है पुलिस का खौफ

वहीं तीसरा मामला अंबेडकर कॉलोनी का बताया गया है। जिसमें पैसे के लेनदेन को लेकर बंधक बनाकर सुनील जाटव नमक युवक से चप्पलों से मारपीट की जा रही है। आरोपी इतने बेखौफ दिखे कि मारपीट का वीडियो भी बना रहे हैं। हालांकि यह मामला 5 दिन पुराना है जिसमें पुलिस पहले ही राज वाल्मिक और बल्लू जाटव पर मामला दर्ज कर चुकी है। लेकिन 5 दिन बाद जब यह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो अब चर्चा का विषय बन गया कि आखिर लोगों में पुलिस का खौफ खत्म क्यों होता जा रहा है?

ViralVideo #CrimeNews #PoliceAction #LawAndOrder #MadhyaPradesh #BreakingNews

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन