Thursday, November 5, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविराट कोहली-अनुष्का शर्मा IPL 2026 जीत के बाद मथुरा पहुंचे, प्रेमानंद महाराज...

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा IPL 2026 जीत के बाद मथुरा पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

 

मथुरा। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2026 जीत के बाद वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया।IPL खिताब के बाद आध्यात्मिक यात्रा31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर RCB ने लगातार दूसरा IPL खिताब अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी मैन ऑफ द मैच रही।

 

https://www.facebook.com/share/r/1E2qJim4fj/

मैच के ठीक बाद विराट-अनुष्का मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो गए।राधा केली कुंज में सादगी भरा दर्शनदोनों पति-पत्नी सोमवार को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए और सत्संग में शामिल हुए। साधारण वेशभूषा में दोनों जमीन पर बैठकर महाराज जी का प्रवचन सुना। इस दौरान उन्होंने एकांतिक वार्तालाप (निजी आध्यात्मिक चर्चा) भी की।यह विराट-अनुष्का की प्रेमानंद महाराज जी से हाल के महीनों में कई मुलाकातों में से एक है। दंपति नियमित रूप से आध्यात्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं।

#viratkohli #viratkohliinvrindavan #ipl2026winner #anukshasharma #premanandjimaharaj

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन