उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट,दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, हिमाचल में सीजन की पहली भारी बर्फबारी – शिमला-मनाली सफेद चादर में लिपटे

शेयर करे
नई दिल्ली/शिमला। उत्तर भारत का मौसम अचानक करवट ले चुका है। दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों में शुक्रवार सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण सीजन की पहली भारी बर्फबारी ने पूरे प्रदेश को सफेद चादर में ढ़क दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बर्फबारी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं (40-55 किमी/घंटा) की चेतावनी दी गई है।
 बर्फबारी का इंतजार खत्म
शिमला में तीन महीने से ज्यादा के सूखे के बाद आज सुबह से सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हुई। शहर के जाखू, कुफरी, संजौली, नारकंडा जैसे इलाकों में 20-50 सेमी तक बर्फ जमा हो गई। वाहन बर्फ में दबे नजर आए, यातायात ठप हो गया। वही मनाली, सोलंग वैली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, डलहौजी, कल्पा में भी भारी बर्फ देखने को मिला। मनाली में तापमान 0 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है।
 
पर्यटन और स्थानीय लोगों पर असर
पर्यटक स्थलों पर बर्फ की मोटी परत से पर्यटन में उछाल की उम्मीद है। सड़कों पर फिसलन से खतरा बढ सकता है। IMD के अनुसार 23 जनवरी को कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी (Orange Alert), जबकि शिमला, सिरमौर, सोलन में गरज-चमक के साथ बारिश-बर्फबारी। दिन का तापमान 6-8 डिग्री तक गिरेगा, जिससे शीतलहर बढ़ेगी।