पश्चिम बंगाल:आसनसोल में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य को हिला दिया। जानकारी के मुताबिक पूर्व CPM नेता मोहम्मद सरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे रोज की तरह पैदल ही करीमडंगाल मस्जिद नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन पर नजदीक से फायरिंग की जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
CCTV फुटेज में कैद घटना
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज बरामद किया है, जिसमें हमलावर की पूरी हरकत रिकॉर्ड है। वीडियो में बाइक सवार सीधे सरफुद्दीन के पास आकर गोली चलाता है और फरार हो जाता है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।
पुलिस और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
हीरापुर थाने की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, लेकिन CCTV और गवाहों के बयानों से सुराग मिल रहे हैं। यह घटना राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुई है, जिससे राजनीतिक दलों में खलबली मच गई। CPM और अन्य विपक्षी दल इसे “राजनीतिक हत्या” बता रहे हैं, जबकि सत्ताधारी TMC पर भी सवाल उठ रहे हैं।


