Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजानिए रोहित के संन्यास पर क्या बोला BCCI

जानिए रोहित के संन्यास पर क्या बोला BCCI

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर BCCI ने विराम लगा दिया है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ बताया है कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रोहित के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन बोर्ड के स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

देवजीत सैकिया के मुताबिक, रोहित शर्मा आगे भी भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगे।

दरअसल, इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मैच रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट्स ने यह भी कहा गया था कि, चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नई टीम तैयार करने की योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़े  IND vs ENG 2nd ODI : इंग्लैंड का पलटवार; कोहली और अय्यर के अर्धशतकिय पारी पर भारी पड़े रुट

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों की एक वजह इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन भी बताया जा रहा था। शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित सिर्फ 11 और 26 रन ही बना सके थे। इसके बाद उनके वनडे करियर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात भी सामने आई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

रोहित शर्मा पहले ही टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए माना जा रहा था कि वह वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, BCCI के बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी समेत दो ICC खिताब जीते। इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था।

फिलहाल, BCCI के बयान के बाद साफ है कि रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर अभी जारी है और फैंस उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन