प्रेमी युगल को नहीं मिला प्यार तो दुनिया को किया अलविदा, क्षिपा पुल के नीचे मिले शव

शेयर करे

उज्जैन। प्रेमी युगल को अपने प्यार न मिलने और जमाने रुसवाई के चलते यह बेरहम दुनिया को अलबिदा कह दिया। पुल के नीचे एक युवक और नाबालिग युवती के शव मिले हैं। दोनों के परिजनों ने खाचरोद थाने में गुमशुदा दर्ज की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का संदेह है, जो मृतक युवक के इंस्टाग्राम स्टेटस और घटनास्थल से मिली चूहा मार दवा के पैकेट से गहरा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास बदनावर रोड पर स्थित शिप्रा नदी के पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब कुछ लोगों ने पुल के नीचे दो लोगों की लाश देखी। लोगों ने इसकी जानकारी उज्जैन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नागझिरी और नानाखेड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। साथ ही उनकी पहचान करने के प्रयास भी शुरू कर दिए। क्षेत्र के लोगों से बातचीत करने पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पुल के ऊपर से मिली मोटरसाइकिल को ट्रेस करने के बाद दोनों ही मृतकों की पहचान कर ली गई।
सीएसपी श्वेता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खाचरोद थाना पुलिस पिछले दो दिनों से जिस युवक और युवती की तलाश कर रहे थे। इन दोनों की लाश शिप्रा नदी के पुल के नीचे से मिली है। युवक की पहचान खाचरोद के ग्राम चापाखेड़ा निवासी अर्जुन पिता कचरूलाल बोडाना उम्र 21 साल के रूप में हुई है। युवती नाबालिक है जिसकी भी पहचान हो चुकी है। युवक और युवती दोनों की गुमशुदगी खाचरोद थाने में दर्ज है। आज सुबह पुल के ऊपर से मिली मोटरसाइकिल के नंबर की पहचान करने पर तत्काल मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।
वैसे इस मौत का वास्तविक कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन शुरुआती दौर में यही कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है। मृतक अर्जुन ने यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस लगाया था जिसमें मिस यू और रोने वाली इमोजी भी लगाई गई थी। इस स्टेटस में जो गाना बज रहा था वह भी हमारी अधूरी कहानी का था। देखने वाली बात यह भी है कि यह वीडियो उसी ब्रिज पर बनाया गया था, जहां से युवक-युवती ने छलांग लगाकर अपनी जान दी।
इस पूरे मामले में पुलिस यह भी जांच करने में लगी हुई है कि युवक और युवती ने पुल से कूदने के पहले वीडियो बनाया और उसके बाद चूहा मार दवा खाकर जान दे दी या ऐसे ही नीचे कूद गए थे। पुलिस को पुल से मिले एक बैग से चूहा मार दवाई का पैकेट मिला है। साथ ही पुल के नीचे से भी पुलिस ने चूहा मार दवाई के पैकेट बरामद किए हैं।