भोपाल। संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ। आरपीएफ की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति दो बैगों में भरे 311 कछुए लेकर पकड़ा गया। आरोपी अजय सिंह राजपूत रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ढाई हजार रुपये के लालच में कछुओं को देवास और इंदौर भेजने जा रहा था।
जांच में खुलासा हुआ कि इस अवैध तस्करी के पीछे रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति का हाथ है। सूचना पर एसटीएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी। इतने बड़े पैमाने पर कछुओं की बरामदगी वन्यजीव सुरक्षा कानून का गंभीर उल्लंघन है।
रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड, 311 कछुए जब्त


