Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपाकिस्तान में पेट्रोल 1000 रुपये लीटर होगा? मंत्री के एक बयान से...

पाकिस्तान में पेट्रोल 1000 रुपये लीटर होगा? मंत्री के एक बयान से मचा हड़कंप, जानिए आगे क्या होगा?

इस्लामाबाद: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर पाकिस्तान की आम जनता की जेब पर तेजी से पड़ रहा है। पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बीच पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि अगर देश में ईंधन की कमी पैदा होती है तो पेट्रोल की कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।

मंत्री के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें पहले ही करीब 50% बढ़ चुकी हैं। फिलहाल देश में पेट्रोल 389.14 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 424.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

मिडिल ईस्ट के तनाव ने बढ़ाई मुश्किल

पाकिस्तान की परेशानी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा होता तेल और सप्लाई को लेकर बढ़ता खतरा है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। पाकिस्तान आयातित ऊर्जा पर काफी निर्भर है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में होने वाले बदलाव का असर वहां ईंधन की कीमतों पर तेजी से पड़ रहा है।

सरकार ने बढ़ते ऊर्जा खर्च को देखते हुए कई Austerity Measures भी लागू किए हैं। इनमें सरकारी गाड़ियों के लिए ईंधन में कटौती और नई सरकारी गाड़ियों की खरीद पर रोक जैसे कदम शामिल हैं।

बाइक और छोटी कार वालों को राहत

महंगे पेट्रोल से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने Fuel Relief Scheme शुरू की है। बाइक, Qingqi और रिक्शा इस्तेमाल करने वालों को हर महीने चार टोकन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 800cc तक की कारों को तय सीमा के भीतर पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर की छूट दी जा रही है।

सरकार के मुताबिक, इस योजना में अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें करीब 92% लोग मोटरसाइकिल, Qingqi और रिक्शा इस्तेमाल करने वाले हैं।

अक्टूबर तक घरेलू कच्चा तेल मिलने की उम्मीद

पाकिस्तान सरकार देश के भीतर भी तेल और गैस की खोज तेज कर रही है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक का कहना है कि नए तेल कुओं पर काम चल रहा है और अक्टूबर तक घरेलू कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है।

अगर नए कुओं से व्यावसायिक स्तर पर तेल निकलता है तो पाकिस्तान की आयात पर निर्भरता कुछ कम हो सकती है। हालांकि यह कितनी राहत देगा, यह उत्पादन की मात्रा पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें : 1.19 लाख फर्जी शॉपिंग साइट्स से ठगी, डिस्काउंट के जाल में फंसते ही खाली होगा अकाउंट

बांग्लादेश में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर बांग्लादेश पर भी पड़ा है। वहां सरकार ने ईंधन के दाम 17.4% तक बढ़ा दिए हैं। 21 सितंबर से डीजल 135 टका, पेट्रोल 160 टका, ऑक्टेन 165 टका और केरोसिन 155 टका प्रति लीटर हो गया है।

बांग्लादेश सरकार के मुताबिक, मार्च से अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ी हैं। बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत बढ़ने के साथ आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन