किस मंशा के साथ पिलाई लड़कियों को शराब, नशे की हालात में आरक्षक ने पहुंचाया अस्पताल

शेयर करे

दमोह। क्या अब महिलाओं और लड़कियां में नशे की लत अब बड़े शहरों से निकल कर छोट-छोटे शहरों तक बढ़ने लगी है? दमोह शहर की गलियों में नशे की हालत में झूमते मिली दो लड़कियों के बाद यह सवाल खड़ा हुआ। दमोह नगर में जब दो लड़कियां नशे की हालत में मिली यह सवाल सबके मन में उठा कि क्या इन्होंने स्वयं शराब पी है या फिर किसी ने किसी मंशा के साथ इन्हे नशा कराया? यह जांच का विषय है। फिलहाल दोनों बालिकाओं का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं पूछताछ में इन लड़कियों ने बड़ा खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षक ने दो लड़कियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यह दोनों काफी नशे में थी। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने इनका परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि इन्हें किसी ने नशा दिया है और उनके साथ मारपीट भी की गई है।
हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लड़कियों के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इन्हें नशा दिया गया था या नहीं ? फिलहाल पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ड्यूटी पर तैनात जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दो बच्चियों को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है।