Wednesday, July 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsWorld’s Most Expensive Saree: 39 करोड़ की साड़ी! सोने-हीरों से सजी भारतीय...

World’s Most Expensive Saree: 39 करोड़ की साड़ी! सोने-हीरों से सजी भारतीय शान, मुंबई में तैयार हुआ लग्ज़री का अनोखा नमूना

मुंबई। मुंबई में तैयार की गई ऐसी ही एक साड़ी इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी की कीमत करीब 39 करोड़ रुपये है, जिसे देखकर बड़े-बड़े लग्ज़री ब्रांड्स भी हैरान हैं। इस अल्ट्रा-लक्ज़री साड़ी में करीब 2 किलो शुद्ध सोने का इस्तेमाल किया गया है, वहीं इसमें जड़े हीरों की कीमत लगभग 36 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह साड़ी मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने तैयार की है, जिन्हें फैशन इंडस्ट्री में गोल्ड मैन के नाम से जाना जाता है। उनकी पहचान सोने और ज्वेलरी से जुड़े एक्सपेरिमेंटल डिज़ाइन्स के लिए है।

माता रमाबाई आंबेडकर को समर्पित

सूत्रों अनुसार, डिजाइनर रोहित पिसाल ने इस खास साड़ी को माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें समर्पित किया है। उनके अनुसार, इस साड़ी को तैयार करने में करीब तीन महीने का समय लगा। खास फैब्रिक पर सोने की परत चढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और विशेष केमिकल प्रोसेस का सहारा लिया गया, ताकि डिजाइन और मजबूती दोनों बनी रहे।

इस साड़ी का सबसे खास आकर्षण है इसमें उकेरा गया माता रमाबाई आंबेडकर का चित्र, जिसे सोने की परत से सजाया गया है। इसके अलावा, साड़ी की बिंदी भी बेहद खास है, जो 100 ग्राम सोने से बनी है और इसमें करीब 33 करोड़ रुपये के हीरे जड़े हैं। इन हीरों में रुद्र, प्रजापति, वासु और आदित्य जैसे दुर्लभ किस्मों के डायमंड शामिल बताए जा रहे हैं। यह साड़ी सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं, बल्कि बारीक कारीगरी और आस्था का संगम बनकर सामने आई है।

दुबई में होगी नीलामी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 39 करोड़ की साड़ी की नीलामी दुबई में की जाएगी। खास बात यह है कि इस ऑक्शन से मिलने वाली राशि को सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा। डिजाइनर की योजना अस्पताल, स्कूल और अन्य जनहित परियोजनाओं में इस रकम का उपयोग करने की है।

फैशन से आगे, एक संदेश

यह साड़ी सिर्फ महंगाई या लग्ज़री का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारतीय कारीगरी, भावनात्मक समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का अनोखा उदाहरण भी है। Luxury fashion India, gold saree और diamond craftsmanship को यह साड़ी वैश्विक मंच पर नई पहचान दिला रही है। जहां फैशन, कला और उद्देश्य एक साथ चलते नजर आते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन