मरे हुए मच्छर को पॉलीथिन में लेकर नगर निगम के ऑफिस में पहुंचा युवक

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में एक अजीब मामला देखने के मिला है। जहा एक युवक मरे हुए मच्छर को पॉलीथिन में लेकर नगर निगम के ऑफिस पहुंचा। उनसे नगर निगम के अधिकारियों को मच्छर दिखाया और कहा कि- उसे डर है कि जिस मच्छर ने उसे काटा है, वह मच्छर डेंगू वाला है। इस मच्छर के काटने से डेंगू हो सकता है इसलिए इसकी जांच की जाए।

युवक की मांग पर नगर निगम के अधिकारियों ने मच्छर की जांच भी की। जांच में मच्छर सामान्य पाया गया है। युवक ने कहा कि नगर निगम की टीम मच्छर का प्रबंधन रोकने में पूरे तरह से विफल है। वार्ड में हर जगह पर गंदगी है, जिससे मच्छर आ रहे हैं।

वामनराव लाखे वार्ड का मामला

दरअसल, मामला वामनराव लाखे वार्ड का है। यहां के दंतेश्वरी मंदिर गोपिया पारा के रहने वाले दाऊ लाल पटेल को मच्छरों ने काट लिया। जिस मच्छर ने उसे काटा उसने उस मच्छर को मार दिया। मच्छर को मारने के बाद वह एक डॉक्टर के पास पहुंचा और उसे बताया कि उसे एक मच्छर ने काटा है अब उसे डर सता रहा है कि उसे डेंगू हो सकता है। डॉक्टर ने युवक को सलाह की दी वह जाकर डेंगू की जांच करा ले।