कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक लापरवाही पर भड़का युवक, वोटर लिस्ट से नाम कटने पर हंगामा

इंदौर। इंदौर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। जहां अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों को घंटों इंतजार के बावजूद सुनवाई नहीं मिली। इसी बीच मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से परेशान इमली बाजार निवासी एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की।

युवक का कहना है कि उसके पिता की मृत्यु वर्ष 2003 से पहले हो चुकी है और वह इसका मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज कई बार बीएलओ को सौंप चुका है, इसके बावजूद उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। युवक करीब दो घंटे तक कलेक्टर से मुलाकात के लिए इंतजार करता रहा, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह आक्रोशित हो गया और गुस्से में अपने दस्तावेज फाड़ने की कोशिश करने लगा, जिसे उसकी मां ने रोक लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *