Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, बिजनेसमैन विकनेल चिवायो समेत 6 की मौत; पत्नी...

जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, बिजनेसमैन विकनेल चिवायो समेत 6 की मौत; पत्नी भी थीं सवार

हरारे। जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर हादसे में चर्चित बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके समेत छह लोगों की मौत हो गई। हेलिकॉप्टर में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

हादसा राजधानी हरारे से करीब 70 किलोमीटर पूर्व मरोनडेरा इलाके में हुआ। पुलिस को दुर्घटना की सूचना बुधवार शाम करीब पांच बजे मिली। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति मनांगाग्वा के करीबी माने जाते थे चिवायो

43 वर्षीय विकनेल चिवायो जिम्बाब्वे के चर्चित कारोबारियों में शामिल थे। उन्हें राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था। चिवायो सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति समेत कई प्रमुख नेताओं के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे थे।

वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और इस्वातिनी के किंग मस्वाती तृतीय समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर चुके थे।

एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार से जुड़े थे

चिवायो इंट्राट्रेक जिम्बाब्वे के संस्थापक थे। कंपनी ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़ी रही है। वे ग्वांडा सोलर प्रोजेक्ट जैसे सरकारी ठेकों को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

चिवायो अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए भी सोशल मीडिया पर चर्चित थे। वे महंगी कारों और हेलिकॉप्टरों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते थे।

कारोबार और राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा

चिवायो के कारोबारी और राजनीतिक संबंधों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। जिम्बाब्वे और आसपास के देशों में उनके कारोबार को सरकारी ठेकों और चुनावी फंडिंग से जोड़कर आरोप भी लगाए गए थे। चिवायो ने इन आरोपों से इनकार किया था।

वे मशहूर हस्तियों, धार्मिक नेताओं और राजनेताओं को महंगी कारें और नकद उपहार देने के कारण भी चर्चा में रहे। हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद अब पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन