Tuesday, October 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबुरहानपुर में 10 पटवारी बर्खास्त, 5 निलंबित

बुरहानपुर में 10 पटवारी बर्खास्त, 5 निलंबित

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के कामों में लापरवाही पर पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुरहानपुर में कलेक्टर हर्ष सिंह ने 10 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी, जबकि पांच अन्य को निलंबित किया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामले में की गई है।

स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही

एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार, पटवारियों को स्वामित्व योजना, अधिकार अभिलेख तैयार करने, किसान फार्मर आईडी और ई-केवाईसी जैसे कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद इन कामों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। प्रशासन के मुताबिक, संबंधित पटवारी स्वामित्व योजना के काम का लगातार विरोध भी कर रहे थे।

बुरहानपुर और नेपानगर के पटवारी शामिल

सेवा समाप्त किए गए पटवारियों में बुरहानपुर अनुभाग के अमित चौरसिया, महिमा थड्डानी, विशाल रघुवंशी, अभय भट्ट और शिवम गुप्ता शामिल हैं। नेपानगर अनुभाग के अजय पवार, नीतू सिंह तोमर, रुद्र प्रताप सिंह, सतीश शर्मा और राहुल लोधी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा पांच पटवारियों को निलंबित किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित पटवारियों को तत्काल अपने बस्ते जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: PF निकालना होगा आसान, UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा; दिसंबर 2026 तक लॉन्च की उम्मीद

छिंदवाड़ा और देवास में भी कार्रवाई

इससे पहले छिंदवाड़ा और देवास में भी पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बुरहानपुर में हुई कार्रवाई से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हलचल है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन