Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsग्वालियर में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पांच आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 100 करोड़ का साइबर फ्रॉड, पांच आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर:मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बॉलीवुड फिल्म ‘जन्नत’ की तर्ज पर पॉश इलाके विंडसर हिल्स के एक किराए के डुप्लेक्स से 100 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड ऑपरेट हो रहा था।क्राइम ब्रांच और साइबर विंग ने रविवार को इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने रविवार को मामले का खुलासा किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने कार्रवाई की जानकारी देते बताया कि आरोपी 100 पैनल’ नाम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा और गैम्बलिंग खिलवा रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह व्हाट्सएप के जरिए दुबई और श्रीलंका के सट्टेबाजों से सीधे संपर्क में था।

 पांच आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम आदमी सूचना के आधार पर विंडसर हिल्स के फ्लैट पर क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम बनाकर कार्रवाई की थी, यहां पर ऑनलाइन फ्रॉड की रकम को ऑनलाइन के माध्यम से कई खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था मौके से 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

ये भी पढ़े:कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक, तेज बहाव के बीच NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

चोरी का सामान किया बरामद

आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप सिम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, आधार कार्ड,पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों ने पूरा सेटअप एक फिल्म के स्टाइल में लगा रखा था, सभी आरोपी कमीशन पर काम करते हैं। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है और भी कई खुलासे से हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन