Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिक, निर्वासन की प्रक्रिया तेज

गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी नागरिक, निर्वासन की प्रक्रिया तेज

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि सभी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। इसके बाद उनके निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि करीब एक महीने पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रहकर मजदूरी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया। दस्तावेजों के सत्यापन में उनके भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

यह भी पढ़ें-

केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक: गौरीकुंड से लौटाए जा रहे श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार, इन सभी को एक इंस्पेक्टर और 23 पुलिसकर्मियों की टीम की निगरानी में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन ले जाया जा रहा है। वहां उन्हें संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा, जिसके बाद निर्वासन की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वहीं गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किरायेदार, मजदूर, घरेलू सहायक, होटल कर्मचारी या निर्माण कार्य से जुड़े किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन