Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकेदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक: गौरीकुंड से लौटाए जा रहे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक: गौरीकुंड से लौटाए जा रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। केदारनाथ धाम जाने वाले गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भारी भूस्खलन और मलबा आने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया है।

फिलहाल गौरीकुंड गेट से ही श्रद्धालुओं को वापस लौटाया जा रहा है और किसी भी यात्री को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू होगी।

सूत्रों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे पैदल मार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिमभरी हो गई है। प्रशासन, पुलिस, डीडीआरएफ (DDRF), एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर तैनात हैं और युद्धस्तर पर मार्ग को साफ करने व बहाल करने का काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद प्रभु से क्षमायाचना और प्रायश्चित अनुष्ठान

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक केदारनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान न करें और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना के बाद ही यात्रा शुरू करें। प्रशासन लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और हालात सामान्य होते ही यात्रा बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन