Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsएमपी में 351 सरकारी बसें शुरू, गडकरी बोले- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए

एमपी में 351 सरकारी बसें शुरू, गडकरी बोले- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए

भोपाल: मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा फिर शुरू हो गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और CM मोहन यादव ने 351 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा लॉन्च की। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशेष रुप से मौजूद रहे।बता दें, भोपाल-इंदौर समेत 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें चलेंगी। इनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें हैं। सरकार का पहले साल 1,500 और 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य है।

गडकरी ने कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना सरकार का विजन है। ट्रांसपोर्ट सुधार के लिए 5 एजेंडा बनाए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है। देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है। प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार हूं। MP में प्रदूषण के लिए CM मोहन जिम्मेदार हैं।

 गडकरी ने बसें नहीं सुधारने पर दी चेतावनी

गडकरी ने ऑल इंडिया बस एंड कार कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रसन्ना पटवर्धन से बसों की गुणवत्ता पर कहा- अभी भी बस में बहुत सुधार करने की जरूरत है। पटवर्धनजी अभी भी तुम्हारी बस बराबर स्टेंडर्ड पर नहीं बनी है। ये कंपनी वालों को कहो सुधरिए। नहीं तो जैसे कॉन्ट्रैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं, वैसे आपके क्षत्रपों को रगड़ूंगा।

ये भी पढ़ें: दुनिया में सस्ता मिल रहा पेट्रोल? भारत से कई गुना कम कीमत, जानिए क्यों इतना सस्ता है ईंधन

कांग्रेस के शासनकाल में राज्य परिवहन बसें बंद हो गईं थी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में राज्य परिवहन बसें बंद हो गईं थी। प्रदेश में 5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें बन चुकी हैं और अब बसों से गांवों को भी जोड़ा जाएगा। 75% ग्राम पंचायतों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य है।

सीएम ने कहा- आज प्रधानमंत्री ई-बस और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हुई है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- राजकुमार है कि मानता नहीं। उन्होंने BRTS के जंगले हटाने और यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन का भी जिक्र किया।

 सेवा मील का पत्थर

परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा- 21 साल पहले बंद हुई परिवहन सेवा फिर शुरू हो रही है और यह परिवहन क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बस मालिकों के हितों से टकराव नहीं होगा। कांग्रेस के ‘खटारा बसों की शुरुआत’ बयान पर उन्होंने कहा कि यह बस मालिकों का अपमान है।

351 बसें, किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर

सभी बसें भोपाल से संचालित होंगी। किराया 2 रुपए प्रति किमी रखा गया है। बसों का संचालन निजी ऑपरेटरों के साथ PPP मॉडल पर होगा। विज्ञापन और कार्गो से अतिरिक्त आय की व्यवस्था भी है।

बसों में सुरक्षा सुविधाएं और रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। बसों में इंदौर 145, भोपाल 106, जबलपुर 67, रीवा 18, देवास 10, कटनी 3 और भिंड 2 शामिल हैं। इनमें इंटरसिटी और इंट्रासिटी दोनों सेवाएं रहेंगी।

वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन