Tuesday, October 13, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपनामा में 7.7 तीव्रता का भूकंप, दूसरा झटका भी आया; इमारतें गिरने...

पनामा में 7.7 तीव्रता का भूकंप, दूसरा झटका भी आया; इमारतें गिरने की खबर

पनामा सिटी: मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों से दहशत फैल गई। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 और दूसरे की 6.6 बताई गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई इमारतें गिरने की खबर है। भूकंप के बाद लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

पनामा सिटी तक महसूस हुए झटके

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 9 अक्टूबर को रात 11:26 बजे भारतीय समयानुसार 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई। भूकंप का केंद्र पनामा सिटी से लगभग 206 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

पनामा स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी 7.7 तीव्रता के भूकंप की जानकारी दी। उसके अनुसार, भूकंप का केंद्र ला पितालोजा इलाके के पास था। इसके बाद 6.6 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। लगातार झटकों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया।

सुनामी की आशंका, तटीय इलाकों में सतर्कता

अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी कि भूकंप के बाद नुकसान पहुंचाने वाले और झटके आ सकते हैं। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने पनामा समेत मध्य और दक्षिण अमेरिका के कई देशों के तटीय क्षेत्रों के लिए संभावित सुनामी के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की।

प्रभावित क्षेत्रों में समुद्र की तेज और असामान्य धाराओं के साथ पानी का स्तर अचानक बढ़ने की आशंका जताई गई। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में 10 पटवारी बर्खास्त, 5 निलंबित

क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह

अमेरिकी दूतावास ने लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और बिना सुरक्षा जांच के उनमें प्रवेश नहीं करने को कहा। लोगों को स्थानीय आपातकालीन सूचनाओं पर नजर रखने और बिजली व संचार सेवाएं बाधित होने की स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी गई।

फिलहाल भूकंप से हुए कुल नुकसान और संभावित जनहानि को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन