Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeमध्य प्रदेशBJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान-तीसरी सीट पर भाजपा फिलहाल नहीं...

BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान-तीसरी सीट पर भाजपा फिलहाल नहीं उतारेगी प्रत्याशी

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी फिलहाल केवल दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है और तीसरी सीट पर कोई प्रत्याशी उतारने की योजना नहीं है।

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा के पास दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त विधायक हैं और सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके पास भी पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी साफ किया कि तीसरी सीट को लेकर न तो कोई विशेष रणनीति बनाई गई है और न ही किसी प्रकार के निर्देश जारी किए गए हैं। पार्टी का पूरा फोकस केवल दो सीटों पर चुनाव लड़ने और उन्हें जीतने पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन