पटना: बिहार के पटना में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु जल संसाधन विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर राजेंद्र कुमार के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।जानकारी के अनुसार, SVU की पांच अलग-अलग टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। टीम पटना स्थित लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर में भी पहुंची है।
3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इनकी पोस्टिंग वर्तमान में लघु जल संसाधन विभाग के छपरा अंचल में अधीक्षण अभियंता के तौर पर है। इनके छपरा स्थित दफ्तर पर भी टीम ने दबिश दी है।जानकारी के मुताबिक हाल ही में राजेंद्र कुमार ने मुंबई के पनवेल इलाके में करीब 75 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.75 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े:जज पर टिप्पणी से घिरे सौरभ दास: स्वर्ण कांता शर्मा के बाद एक और मामले में HC पहुंची अवमानना याचिका
इंजीनियर की शिकायत पर 2 लोग हुए थे अरेस्ट
तीन दिन पहले राजेंद्र कुमार की शिकायत पर दूसरी जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई ने उनको डरा-धमकाकर पैसे मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इंजीनियर की शिकायत थी कि फोन करने वाला खुद को ईओयू का पदाधिकारी बताकर जांच की फाइल अपने पास रहने और जो चाहे वह करने की धमकी देता है। इसके बदले पैसों की डिमांड की जाती है।इसके बदले रुपयों की मांग की जाती है। शिकायक के बाद EOU ने एक्शन लेते हुए महावीर कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अमित कुमार और उसके ड्राइवर बिहटा के मंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि अमित और मंजित ने ही राजेन्द्र कुमार की शिकायत SVU से की थी। जिसके बाद जांच एजेंसी ने रेड की है।

