Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजज पर टिप्पणी से घिरे सौरभ दास: स्वर्ण कांता शर्मा के बाद...

जज पर टिप्पणी से घिरे सौरभ दास: स्वर्ण कांता शर्मा के बाद एक और मामले में HC पहुंची अवमानना याचिका

नई दिल्ली:जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर कथित टिप्पणियों को लेकर पहले से ही आपराधिक अवमानना के मामले का सामना कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ इसी तरह की एक आपराधिक अवमानना शिकायत पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में भी दायर की गई है।

आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके के नाम भी समन जारी

सौरभ दास के खिलाफ यह शिकायत ऐसे समय में दाखिल हुई है, जब गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भाजपा नेता गौरव भाटिया की मानहानि शिकायत पर सुनवाई करते हुए CJP के नेताओं को तलब किया है। अदालत ने सौरभ दास के अलावा आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके के नाम भी समन जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:सिंधिया संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी की एंट्री: कोर्ट ने आपत्ति मानी, अब बंटवारे में दावे पर होगी सुनवाई

हाईकोर्ट के 3 अगस्त के आदेश को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं

इस बीच बीजेपी के एक नेता ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख करते हुए दास पर अदालत की अवमानना करने वाली कथित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। याचिका में पंजाब में लंबित डीए जारी करने से संबंधित हाई कोर्ट के एक आदेश को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई गई है। याचिका के मुताबिक, सौरभ दास ने हाई कोर्ट के 3 अगस्त के आदेश को लेकर ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें अदालत की अवमानना के दायरे में बताया गया है। यह आदेश चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ ने पारित किया था। उस समय जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन