Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविदिशा रेलवे स्टेशन पर खर्च हुए 30 करोड़, फिर भी जनरल यात्रियों...

विदिशा रेलवे स्टेशन पर खर्च हुए 30 करोड़, फिर भी जनरल यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीं; कांग्रेस ने उठाए सवाल?

विदिशा: रेलवे स्टेशन के उत्थान और सौंदर्यीकरण पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाने के बावजूद आम यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता अरुण कुमार अवस्थी ने आरोप लगाया है कि स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म पर जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद स्टेशन को सुंदर बनाया गया, लेकिन आम यात्रियों की जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया। यात्रियों को ट्रेन आने तक प्लेटफॉर्म पर लगी लोहे की बेंच पर बैठकर या इधर-उधर समय गुजारना पड़ता है।

‘VIP के लिए सुविधाएं, आम यात्री परेशान’

अरुण कुमार अवस्थी ने रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि स्टेशन पर VIP लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधा नहीं है। उन्होंने इसे आम यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार बताया।

उन्होंने कहा कि विदिशा ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सांसद रहे हैं, जबकि वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं।

ट्रेन लेट होने पर बढ़ती है परेशानी

अवस्थी के मुताबिक विदिशा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री अलग-अलग शहरों के लिए सफर करते हैं। ट्रेन लेट होने की स्थिति में यात्रियों को कई बार घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ता है।

अवस्थी ने सवाल उठाया कि स्टेशन के पुनर्निर्माण में करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी आम यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन का विकास केवल निर्माण और दिखावे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यात्रियों को वास्तविक सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़े: उमा भारती से मिलने पहुंचे CM मोहन यादव, खड़े हनुमान की प्रतिमा हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई थी आपत्ति

अलग आधुनिक प्रतीक्षालय बनाने की मांग

अरुण कुमार अवस्थी ने रेलवे प्रशासन से जनरल श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग और पर्याप्त क्षमता वाला आधुनिक प्रतीक्षालय तत्काल बनाने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेलवे प्रशासन ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन