Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
HomeUncategorizedबुंदेलखंड में चरमरा गया बीड़ी का धंधा, अन्य प्रदेशों में है मध्य...

बुंदेलखंड में चरमरा गया बीड़ी का धंधा, अन्य प्रदेशों में है मध्य प्रदेश के तेंदूपत्ता की डिमांड

सागर: एक दौर था जब मध्यप्रदेश के तेंदुपत्ता की वजह से बुंदेलखंड और महाकौशल अंचल में बीड़ी व्यावसाय बड़े उद्योग का रूप ले चुका था। गरीब और खासकर महिला वर्ग के लिए ये घर बैठे रोजगार का साधन था, और कई बड़े उद्योग इसमें ताकत झोंक रहे थे। लेकिन आज हालात ये हैं कि मध्यप्रदेश के तेंदुपत्ता से बनने वाली बीड़ी का उद्योग पश्चिम बंगाल और दक्षिणी राज्यों में फल फूल रहा है, मध्यप्रदेश में ये उद्योग दम तोड़ चुका है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि जिस बीड़ी को सिगरेट से ज्यादा खतरानक बताया गया, वो क्या सिर्फ मध्य प्रदेश में ही खतरनाक थी? क्योंकि मध्य प्रदेश के ही तेंदुपत्ता से आज देश के अन्य राज्यों में जमकर बीड़ी बनाई जा रही है. ऐसे में आखिर क्या हुआ जो मध्य प्रदेश का ये उद्योग यहां खत्म हो गया, और अन्य राज्यों में संचालित है।

बुंदेलखंड से शुरू हुआ था बीड़ी का धंधा

जहां तक बीड़ी उद्योग की बात करें, तो इसकी शुरुआत बुंदेलखंड से हुई थी। तंबाकू गुजरात में होती है और तेंदुपत्ता मध्यप्रदेश और खासकर बुंदेलखंड में होता है। जब गुजराती सागर में बसना शुरू हुए, तो वो गुजरात से यहां पर विशेष रूप से तंबाकू लेकर आए और यहां के तेंदूपत्ता से उन्होंने बीड़ी बनाना शुरू किया। ये ऐतिहासिक तथ्य है कि मध्यप्रदेश में बीड़ी इंडस्ट्री का पैदायशी जनक सागर जिला रहा है। चूंकि तेंदुपत्ता बहुतायत में पूरे मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड में है इसलिए सागर बीड़ी का बड़ा उत्पादन का केंद्र बन गया और लंबे समय तक चला।

फुरसत के पलों में घर बैठे कमाई करते थे गरीब परिवार

बीड़ी मजदूरों का कहना है कि जहां तक बीड़ी उद्योग की बात करें, तो बुंदेलखंड में ये व्यावसाय के रूप में शुरू हुआ, लेकिन समय के साथ उद्योग में तब्दील हो गया। क्योंकि बीड़ी के लिए जरूरी तेंदुपत्ता मध्यप्रदेश और खासकर बुंदेलखंड इलाके के जंगलों में भरपूर मात्रा में हुआ था। इसका असर ये हुआ कि इस व्यावसाय से काफी संख्या में महिलाएं जुटीं क्योंकि बीड़ी बनाने के लिए उन्हें कई जाना नहीं पड़ता था, बल्कि वे अपने घरेलू कामकाज निपटाने के बाद आराम से सभी महिलाओं के साथ बैठकर बीड़ी बनाती थीं और घर बैठे कमाई करती थीं। लेकिन सरकारी नीतियों के चलते धीरे-धीरे ये व्यावसाय ना सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि पूरे मध्यप्रदेश से लगभग गायब हो गया और आज सिर्फ नाम के लिए बीड़ी बन रही है।

शहर के काकागंज वार्ड में बीड़ी बनाने वाले 52 साल के रमेश पटेल बताते हैं, ” मैंने बचपन में ही ये काम सीख लिया था और आज 40 साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। जब मैंने बीड़ी बनाना शुरू किया था, तो इस धंधे में काफी कमाई होती थी, लेकिन अब ना के बराबर बचा है। पहले हम और हमारा परिवार काफी संख्या में बीड़ी बनाता था, लेकिन आज उतना काम हमारे पास नहीं है। कमाई बहुत ज्यादा नहीं होती थी, लेकिन खाना पीना बढ़िया चलता था, वैसे ही हाल अभी हैं। बीड़ी मजदूरों को जो सुविधाएं मिलती हैं, पहला बीड़ी अस्पताल भी हम लोगों के लिए खुला था, लेकिन हम वहां नहीं जाते हैं, क्योंकि हम स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन