Thursday, September 24, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsसतना में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन पलटी, कई छात्र घायल; 2 की...

सतना में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन पलटी, कई छात्र घायल; 2 की हालत गंभीर

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित कोठी इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुदुआर गांव के पास बच्चों से भरी ज्ञान स्थली स्कूल की वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कई छात्र घायल हो गए। हादसे के वक्त वैन में करीब 19 से 20 छात्र सवार थे। वैन पलटते ही मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़े:Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले, कई झुलसे

ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायल विद्यार्थियों को तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा वैन की तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन