Tuesday, September 29, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsगोरखपुर में जलभराव पर सियासी तंज, पार्षद और सांसद रवि किशन की...

गोरखपुर में जलभराव पर सियासी तंज, पार्षद और सांसद रवि किशन की बातचीत का वीडियो वायरल

गोरखपुर: लगातार बारिश के बाद गोरखपुर के कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच बेतियाहाता वार्ड के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी और सांसद रवि किशन के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत की शुरुआत जलनिकासी की समस्या से हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच राजनीतिक तंज भी सुनाई दिया।

क्या हुआ सपा ज्वाइन कर ली क्या?

पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन से फोन पर बात की। पार्षद ने इलाके में पानी भरने और लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। इसी दौरान रवि किशन ने उनसे पूछा, ‘क्या हुआ सपा ज्वाइन कर ली क्या’? इसके जवाब में पार्षद ने कहा कि वह जनता की समस्या बता रहे हैं और उनसे सपा में शामिल होने की बात क्यों की जा रही है।

पार्षद ने किया बसपा का जिक्र

बातचीत के दौरान पार्षद ने पलटकर सांसद से पूछा कि “क्या आपने बसपा ज्वाइन कर ली है?” इसके बाद बातचीत में शहर की जलनिकासी और रेगुलेटर को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षद ने आरोप लगाया कि अगर रेगुलेटर समय से चालू होते तो जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। वायरल वीडियो में दोनों के बीच हुई यह बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:MP में नगरीय निकाय चुनाव लड़ना हुआ महंगा: महापौर के लिए ₹32 हजार जमानत, चुनावी खर्च के लिए अलग बैंक खाता जरूरी

दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटनाक्रम से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। इसमें पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी रामगढ़ताल क्षेत्र में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह सांसद की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। हालांकि, इसी दौरान रवि किशन के जलभराव वाले इलाकों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने की जानकारी भी सामने आई है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

20 to 26 September 2026
13 to 19 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन